16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 7200mAh दमदार बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाला धाकड़ा फोन Realme Neo 7 Turbo AI Smartphone लॉन्च

Realme ने एक और धाकड़ा फोन मार्केट में पेश कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। रियलमी ने इसे Neo 7 सीरीज के टर्बो मॉडल के तौर पर पेश किया है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Realme Neo 7 लॉन्च कर चुकी है। रियलमी ने इस लिमिटेड AI एडिशन वाले फोन को घरेलू मार्केट यानी चीन में उतारा है।

कितनी है कीमत?

Realme Neo 7 Turbo AI को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1999 (लगभग 24,672 रुपये) है। यह फोन एक ही कलर ऑप्शन में आता है।

Realme Neo 7 Turbo AI कीमत

12GB RAM + 256GB CNY 1999 लगभग 24,672 रुपये
12GB RAM + 512GB CNY 2499 लगभग 30,843 रुपये
16GB RAM + 256GB CNY 2299 लगभग 28,374 रुपये
16GB RAM + 512GB CNY 2699 लगभग 33,311 रुपये

16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 7200mAh दमदार बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाला धाकड़ा फोन Realme Neo 7 Turbo AI Smartphone लॉन्च

Realme Neo 7 Turbo AI फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 7200mAh की दमादर बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

Realme Neo 7 Turbo AI प्रोसेसर

इस गेमिंग फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

 

Leave a Comment