OPPO F31 Ultra में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्पले दिया गया है, जो 950nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ viewing experience को smooth बनाता है। यह डिस्प्ले बड़ा और स्मूद डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को और भी शानदार बना देता है। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसका आकर्षक डिज़ाइन और पंच-होल कटआउट इसे एक मॉडर्न लुक देता है
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर (Performance and Processor)
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाता है। यह चिपसेट पावर-एफिशिएंट भी है, जिससे बैटरी लाइफ बेहतर होती है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज विकल्प मिलता हैं, इसके साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5X रैम का इस्तेमाल किया गया है। जो परफॉर्मेंस को और भी स्मूथ बनाता हैं
कैमरा (Camera)
फोटोग्राफी के लिए, OPPO F31 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 100MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ 5MP मैक्रो लेंस सेंसर शामिल है। यह सेटअप अच्छी रोशनी में शानदार तस्वीरें लेता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, सुपर नाइट मोड और AI ब्यूटी मोड सपोर्ट करता है
बैटरी और चार्जिंग (Battery and Charging)
इस फोन में 5500mAh की हाई परफार्मेंस बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। यह 180W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो फोन को तेजी से चार्ज कर सकती है। जिसके चलते यह स्मार्टफोन सिर्फ 22 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। यह स्मार्टफोन लगातार 8 घंटे तक गेमिंग और 30 घंटे तक सामान्य उपयोग का अनुभव देता है
अन्य स्पेसिफिकेशन्स (Other Specifications)
- स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज विकल्प।
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट।
- अतिरिक्त फीचर्स: इसमें लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स और स्मार्ट टूल्स, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
भारत में OPPO F31 Ultra की कीमत (OPPO F31 Ultra Price in India)
OPPO F31 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग ₹27,999 रुपये रखी गई है। यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स चाहते हैं। इस स्मार्टफोन को कम्पनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की अधिक जानकारी के लिए आप Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं